शनिवार, 8 सितंबर 2018

अमन



दिन ढल रहा है
बडा खूबसूरत
दिल दे रहा है
दुवा खूबसूरत

ऐ दिल सभी दिन
युँ गुजरे खुशीसे
ऐसाही कुछ
माँग ले तू खुदासे

खुशियोंकी हो युँ
बरखा हमेशा
सबको मिले युँ
खुशियाँ हमेशा

आँसूका कोई
कतरा दिखे ना
दुखका कोईभी
जजबात हो ना

झगड़े कभी ना
कोई किसीसे
रूठे कभी ना
कोई किसीसे

चैनो अमन हो
जवाब जिसका
सवाल ऐसाही
वाजिब हो सबका

खुशियोंमें मेरी हो
सब लोग शामिल
रूहानी खुशियाँ
सबको हो हासिल 

वाकिफ हो सब लोग
मेरे खुदासे
रहमतका हो इल्म
उसके करमसे

।। कृष्णार्पण।।